CG Vidhansabha : ‘क्या हम लोगों को भी नंगा दौड़ना पड़ेगा, तब सरकार सुनेगी’ : अजय चंद्राकर
Img Banner
profile
Shivani Hasti
Created AT: 20 जुलाई 2023
5939
0
...
CG NEWS : रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने का मुद्दा गरमाया। विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सवाल किया कि क्या हम लोगों को भी नंगा दौड़ना पड़ेगा, तब सरकार जागेगी, तब चीफ सेक्रेटरी बैठक लेंगे भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंथ श्री प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई गई. उनकी पत्नी गुरुमाता की फोटो डीपी में लगाई गई है। उनकी आईडी से अश्लील फोटो पोस्ट किया जा रहा है कबीर पंथ के लोग नाराज़ हैं, आहत हैं लगातार कबीर पंथियों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पंथ श्री प्रकाश मुनि के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई गई. उनकी पत्नी गुरुमाता की फोटो डीपी में लगाई गई है। उनकी आईडी से अश्लील फोटो पोस्ट किया जा रहा है कबीर पंथ के लोग नाराज़ हैं, आहत हैं। लगातार कबीर पंथियों को अपमानित किया जा रहा है।

क्या हम लोगों को भी नंगा दौड़ना पड़ेगा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य के अलग-अलग थानों में इसे लेकर एफआइआर दर्ज की गई है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। कबीर पंथ के लोग उद्वेलित हैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रकाश मुनि के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है। उनके घर पर भी क़ब्जा करने की कोशिश की गई। क्या हम लोगों को भी नंगा दौड़ना पड़ेगा, तब सरकार जागेगी, तब चीफ सेक्रेटरी बैठक लेंगे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, यह मामला ला एंड ऑर्डर बिगाड़ने वाला है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कबीर पंथ से जुड़े लोगों ने साइबर थाने में अपराध दर्ज हुआ है इसकी जांच चल रही है, विपक्ष के लोग जिस तरह से सदन में अश्लील फ़ोटो दिखा रहे हैं, ये हमारे धर्मगुरु और पंथ का अपमान है।

टारगेट बनाकर कबीर पंथियों को निशाना बनाया जा रहा है: शिवरतन शर्मा

इस पर सदन में हंगामा मच गया, भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित हुई. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह गंभीर मामला है इस मामले में सरकार का वक्तव्य आना चाहिए। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सदन के सदस्यों से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि इस मामले पर चर्चा ना की जाए. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने कहा कि टारगेट बनाकर कबीर पंथियों को निशाना बनाया जा रहा है। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गृहमंत्री हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि इस पर चर्चा ना की जाये। हम भी इस पर चर्चा नहीं चाहते यदि गृहमंत्री यह कह दें कि दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। साइबर अपराध जिस तरह से बढ़ रहा है, कल हमारे और आपके ख़िलाफ़ भी ऐसा हो सकता है. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह गम्भीर घटना है गृहमंत्री ने कहा कि इस पर जांच की जा रही है।

Read More: CG Vidhansabha: खाद्यान्न योजना में अनियमितता को लेकर सत्र में जोरदार हंगामा, BJP ने किया वाकऑउट

ये भी पढ़ें
पटवारी परीक्षा की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधिपति श्री राजेन्द्र वर्मा को किया गया नियुक्त
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
1.5 करोड़ के इनामी नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है। यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में मोस्ट वांटेड है।
8 views • 12 minutes ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ से विदा हुआ मानसून, राजधानी में सर्दी की दस्तक, दक्षिण जिलों में बारिश की संभावना बरकरार
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे अलविदा कह रहा है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। राजधानी रायपुर समेत उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम हल्की ठंडक का अनुभव किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के अनुसार, प्रदेश के उत्तर और मध्य क्षेत्रों से मानसून की आधिकारिक विदाई शुरू हो गई है, जबकि बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन बारिश की गतिविधियाँ बनी रह सकती हैं।
107 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
रायपुर और प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान, रात का तापमान गिरा
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्ष आद्रता 82 प्रतिशत और शाम को 67 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर, पेंड्रारोड और दुर्ग जैसे इलाकों में भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा।
96 views • 2025-10-13
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी, धान खरीदी में गड़बड़ी पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, प्रभारी सचिव रखेंगे सख्त निगरानी
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर सभी कलेक्टरों को समय रहते पुख्ता तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर कलेक्टर सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। साथ ही, प्रभारी सचिवों को जिलों में खरीदी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
40 views • 2025-10-12
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशासनिक प्राथमिकताओं और जनसेवा की गुणवत्ता को लेकर 12 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर के मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू होगी। यह बैठक खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें हाल ही में नियुक्त मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता पहली बार भाग लेंगे।
61 views • 2025-10-12
Ramakant Shukla
तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से होगी मानसून की विदाई, कई जिलों में सुबह-शाम महसूस हो रही गुलाबी ठंड
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ से विदाई की कगार पर है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। विदाई से पहले यह राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश देकर जाएगा।
121 views • 2025-10-12
Ramakant Shukla
धान खरीदी पर साय सरकार का बड़ा फैसला, 15 नवंबर से 25 लाख किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी, 7 दिन में होगा भुगतान
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में अहम और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की घोषणा की है। इस बार प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी।
132 views • 2025-10-10
Ramakant Shukla
आज होगी साय कैबिनेट की बैठक,कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक फैसले लिए जाने की संभावना है।
116 views • 2025-10-10
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत अन्य शहरों की टाइमिंग
देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन वे सूर्योदय से पहले ही सरगी लेती हैं और फिर दिनभर बिना पानी पिए व्रत करती हैं।
502 views • 2025-10-09
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी करेगी सरकार, प्रति एकड़ 21 क्विंटल बेच सकेंगे किसान
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सभी पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
136 views • 2025-10-09
...