Rahul Gandhi: राहुल गांधी का बीजेपी पर वार कहा- ''जम्मू कश्मीर रोजगार, बेहतर व्यवसाय और प्यार चाहता था, लेकिन उन्हें मिला भाजपा का बुलडोजर"
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 12 फरवरी 2023
6121
0
...

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर रोजगार, बेहतर कारोबार और प्यार चाहता है लेकिन इसके बदले उसे ‘‘भाजपा का बुलडोजर’’ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस अभियान को जल्द से जल्द रोकना चाहिए।

ट्वीट कर कही ये बात

एक ट्वीट में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ''जम्मू और कश्मीर रोजगार, बेहतर व्यवसाय और प्यार चाहता था, लेकिन उन्हें क्या मिला? भाजपा का बुलडोजर!" पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि जिस जमीन को लोगों ने कई दशकों तक अपनी मेहनत से पाला है, उसे उनसे छीना जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को बांटने से नहीं, एकजुट करने से शांति और कश्मीरियत की रक्षा होगी।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1624633077845860353

10 लाख कनाल से अधिक भूमि पर चल चुका बुलडोजर

गांधी ने इसी के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया जिसमें दावा किया गया था कि बेदखली अभियान से जम्मू-कश्मीर में लोग परेशान हैं। गौरतलब है कि राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी ने सभी उपायुक्तों को जम्मू-कश्मीर से 100 प्रतिशत अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अब तक जम्मू और कश्मीर में 10 लाख कनाल से अधिक भूमि पर बुलडोजर चलाया गया है।

नेशनल कांफ्रेंस में रखी इसे समाप्त करने की मांग

बता दें कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस अभियान के खिलाफ अपनी चिंता व्यक्त की है और इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की है।

Read More- Jharkhand: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिकता

ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio Classic: महिन्द्रा कि इस धांसू कार को खरिदने के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार!
...

Politics

See all →
Sanjay Purohit
कौन बनेगा बीजेपी अध्यक्ष, जल्द होने वाली है घोषणा?
संसद परिसर में बुधवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं की लगातार बैठकों ने पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद कार्यालय में हुई इन बैठकों में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष मौजूद थे।
192 views • 2025-12-04
Sanjay Purohit
क्या राहुल की राय से बिगड़ रही चुनाव आयोग की छवि? नामचीन हस्तियों की नसीहत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए हाल ही में कुछ जानी-मानी हस्तियों ने एक खुला पत्र लिखा है।
240 views • 2025-11-20
Sanjay Purohit
बिहार में जीत से पहले जश्न में डूबे NDA और BJP के कार्यकर्ता
बिहार में 14 तारीख को विधानसभा चुनाव के नतीजें आने हैं। इन नतीजों से पहले राजधानी पटना में जश्न का माहौल बनने लगा है। दरअसल एग्जिट पोल के नतीजों में NDA की जीत और बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जताई गई है।
259 views • 2025-11-12
Sanjay Purohit
कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि, किसानों को हर महीने 3 हजार, 7 एक्सप्रेस वे, मुफ्त बिजली, इलाज, पक्के मकान- NDA का संकल्प पत्र जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में पटना के होटल मौर्या में सुबह साढ़े 9 बजे इस 'संकल्प पत्र' को जारी किया गया। घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ गठबंधन के सहयोगी नेता चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।
286 views • 2025-10-31
Sanjay Purohit
बिहार में चुनावी बहार
चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दो दशक में पहली बार इतनी कम अवधि तथा दो चरणों में मतदान छह व ग्यारह नवंबर को होगा और मतगणना चौदह नवंबर को होगी। विवादों के केंद्र में रही चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर विपक्ष की राजनीति राजग गठबंधन को चुनौती देगी।
355 views • 2025-10-13
Sanjay Purohit
अमित शाह से बार-बार क्यों मिल रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव?
पिछले दो माह में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अमित शाह से पांच मुलाकातों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। जानकारों के अनुसार शाह प्रदेश सरकार के कामकाज पर कड़ी नजर रख रहे हैं। मुलाकातों को राजनीतिक मार्गदर्शन और सत्ता में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति से जोड़ा जा रहा है।
420 views • 2025-10-10
Sanjay Purohit
मायावती की शक्ति प्रदर्शन रैली, BSP को कम बैक कराने की रणनीति
BSP सुप्रीमो मायावती 9 अक्टूबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली करने जा रही हैं। बहुजन आंदोलन के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि का, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे मायावती की राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन रैली के तौर पर देखा जा रहा है।
441 views • 2025-10-07
Sanjay Purohit
भाजपा में पहली बार महिला अध्यक्ष की ताजपोशी जल्द
भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही इतिहास रचने की तैयारी है, क्योंकि पार्टी पहली बार किसी महिला नेता को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बिठाने जा रही है। 2020 से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जेपी नड्डा की मौजूदगी रही है, जिनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 तक बढ़ा दिया गया था।
362 views • 2025-10-04
Sanjay Purohit
कैसे चमकेगी नेता पुत्रों की राजनीति? भाजपा में बड़े पद मिलने पर रोक
भाजपा संगठन ने मध्य प्रदेश में परिवारवाद पर नकेल कसते हुए साफ संकेत दिया कि पार्टी में 'एक परिवार, एक पद' का नियम सख्ती से लागू होगा। इसके तहत नेता पुत्रों से इस्तीफे भी ले लिए गए हैं।
543 views • 2025-09-13
Sanjay Purohit
क्या ट्रैक बदल रही बीजेपी की सियासत
मोदी सरकार ने जीएसटी में सुधार का ऐलान किया है, जिससे कई चीजें सस्ती होंगी। सरकार का यह फैसला आर्थिक सुधार की दिशा में है। माना जा रहा है कि सरकार अब असल मुद्दों पर ध्यान दे रही है। 2024 के चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद यह बदलाव आया है।
504 views • 2025-09-09
...

National

See all →
Richa Gupta
दूध, पनीर और खोया में मिलावट रोकने के लिए FSSAI ने शुरू किया देशव्यापी अभियान
एफएसएसएआई ने दूध, पनीर और खोया में मिलावट रोकने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराना है।
42 views • 5 minutes ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बोले-भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
48 views • 1 hour ago
Richa Gupta
इथियोपिया में बढ़ रहा भारत का प्रभाव: पीएम मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इथियोपिया यात्रा से भारत-इथियोपिया के व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। भारतीय समुदाय ने इस दौरे को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया है।
56 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
PM मोदी को मिला एक और सम्मान, इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रेट ऑनर निशान' से नवाजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता एक बार फिर अफ्रीका महाद्वीप में देखने को मिली है। पीएम मोदी को मंगलवार को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान’ से सम्मानित किया गया. इथियोपिया के इस अवार्ड के साथ ही पीएम मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से करीब 28 सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं
30 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
उत्तर भारत में इन दिनों शीतलहर के साथ घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दृश्यता भी काफी कम हो गई है। 17 दिसंबर 2025 की सुबह मौसम शुष्क और बेहद ठंडा रहा तथा कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
32 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
पर्यटकों का इंतजार खत्म... आम जनता के लिए फिर खुला लाल किला
दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर मंगलवार से आम पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल श्रेणी में शामिल 17वीं शताब्दी का यह किला पांच दिसंबर से आम जनता के लिए बंद है।
48 views • 18 hours ago
Richa Gupta
छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा। जानिए छावनी सुधार से जुड़ी योजनाएं, सुविधाएं और सरकार का विजन।
108 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
अंजान नंबर से आई कॉल लेकिन आवाज नहीं, स्कैमर ऐसे बना रहे लोगों को अपना शिकार
देशभर में अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें ऐसी कॉल्स मिल रही हैं, जिनमें कॉल तो आती है, लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आती।
94 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय सीमा पर चीनी सेना की ताइवान से भी खतरनाक प्‍लानिंग, पाकिस्‍तान का साथ
चीन की सेना पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड और पाकिस्‍तानी सेना ने वॉरियर IX नाम से एक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास किया है। पाकिस्‍तान में दोनों सेनाओं का यह अभ्‍यास 14 दिसंबर को खत्‍म हो गया। इस दौरान चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं ने संयुक्‍त रूप से आतंकवाद निरोधक अभियान का अभ्‍यास किया। चीनी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि इस अभ्‍यास के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
91 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
देश का निर्यात नवंबर में 19.37% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
देश का निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
93 views • 20 hours ago
...