धार्मिक पर्यटन के लिए सर्वाधिक पर्यटक मध्यप्रदेश आए : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत अभियान चल रहा है। राज्य सरकार भी इस अभियान में हरसंभव सहयोग कर रही है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 30 अगस्त 2025
104
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत अभियान चल रहा है। राज्य सरकार भी इस अभियान में हरसंभव सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पर्यटन विकास को रोजगार से जोड़ा है। पर्यटन बढ़ता है, तो लोगों को रोजगार के नए-नए अवसर मिलते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि देश में पर्यटन क्षेत्र बहुत तेजी से विकास कर रहा है। इसमें मध्यप्रदेश भी पीछे नहीं है। गत वर्ष धार्मिक पर्यटन के लिए देश में सर्वाधिक पर्यटकों ने मध्यप्रदेश को ही चुना।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जारी संदेश में कहा कि हमारी सरकार सभी क्षेत्रों को समान रूप से बढ़ावा दे रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को ग्वालियर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित की गई है। इससे पहले रीवा और उज्जैन में टूरिज्म को लेकर ऐसी ही कॉन्क्लेव आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समृद्ध वन क्षेत्र और वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। कूनो में देश का पहला राष्ट्रीय चीता अभ्यारण्य है। साथ ही चंबल नदी के आसपास घड़ियाल अभ्यारण्य भी है। कछुओं की लुप्त प्रजातियों का भी संरक्षण मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। माधव नेशनल टाइगर पार्क को इसी साल लोकार्पित किया गया है। पर्यटन विकास के जरिए प्रदेश का भविष्य और उज्ज्वल और समृद्ध हो, सभी युवाओं को रोजगार मिले, हमारी सरकार इसी भावना से काम कर रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के कई स्थान हैं। देश में कुल 66 स्थान विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिन्हित किए गए हैं, इनमें से 27 मध्यप्रदेश में स्थित हैं। यह राज्य के लिए बेहद गौरव की बात है। इस कॉन्क्लेव के जरिए ग्वालियर एवं चंबल अंचल में पर्यटन विकास को एक नई गति मिलेगी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
‘जीतू पटवारी की सुरक्षा बढ़ाई जाए’ रतलाम में हमले के बाद कांग्रेस ने उठाई मांग
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि जीतू पटवारी कांग्रेस के पीसीसी चीफ हैं, किसी भी पार्टी के नेता हो, उनकी सुरक्षा में चूक न हो इसका ध्यान रखा जाए। हर नागरिक को सुरक्षा मिलनी चाहिए।
51 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अतिथि विद्वानों ने सरकार से लगाई गुहार
अतिथि विद्वानों ने प्रदेश सरकार से अपने स्थाइत्व एवं फिक्स मासिक वेतन के लिए एक बार फिर से गुहार लगाइ है। अतिथि विद्वानों ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा की ऐसे ऐतिहासिक निर्णय पूरे देश में लागू होने चाहिए और उच्चतम न्यायालय का सम्मान करते हुए फिक्स मासिक वेतन देना चाहिए।
50 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, मोबाइल ऐप में भी 189 भाषाओं में देख सकेंगे मुहूर्त
मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में सोमवार को दुनिया की पहली "विक्रमादित्य वैदिक घड़ी" का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अनूठी घड़ी के साथ एक विशेष मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जो 189 से अधिक भाषाओं में मुहूर्त, पंचांग और मौसम से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
21 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
स्वदेशी के आह्वान के बीच वित्त विभाग ने विदेशी कंपनी को बनाया कंसलटेंट
देश में स्वदेशी को बढ़ावा देने की चर्चाओं के बीच मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने एक विदेशी कंपनी KPMG को कंसलटेंट नियुक्त कर दिया है। बजट जैसी गोपनीय प्रक्रियाओं में विदेशी परामर्शदाता की भूमिका तय किए जाने से अब सवाल उठ रहे हैं।
52 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
गले में मुंडमाला और मस्तक पर वैष्णव तिलक, भस्म आरती में महाकाल ने दिए निराले स्वरूप में दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे भादव माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि वार सोमवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया।
52 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा गिरफ्तार, शराब के खिलाफ छेड़ा था अभियान
गैर क़ानूनी लिकर और अहातों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाली गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने उन्हें शराब दुकानों के बाहर विवादित पोस्टर लगाने और शहर की शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है।
62 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
अगले 3 दिन भारी बारिश का कहर, 17 जिलों में अलर्ट
राजधानी में मौसम का मिजाज रविवार को बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा। दिनभर धूप और बादल के बीच आंख मिचौली होती रही। दोपहर में उमस से लोग बेहाल जरूर हुए, लेकिन शाम ने राहत की सौगात दी।
66 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
मोदी सरकार में MP के 9 IAS अफसरों का जलवा, पीएम को बड़े फैसले लेने में करते है मदद
पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार में उत्तर भारतीय राज्यों के वरिष्ठ नौकरशाहों को बोलबाला है। मोदी सरकार के चुस्त व नतीजे देने वाले प्रशासन की रीढ़ माने जाने वाले मंत्रालयों के सचिव पदों का जिम्मा MP सहित बिहार के आला अफसर संभाल रहे है।
17 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
फैमिली संग महेश्वर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत, सेल्फी लेने की होड़
सचिन तेंदुलकर इन दिनों मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। रविवार को वे अपनी फैमिली के साथ महेश्वर (खरगोन) पहुंचे। उनके आगमन पर नगरवासियों, होटल स्टाफ और क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने सचिन के साथ सेल्फी लेने का मौका भी नहीं गंवाया।
59 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 24 जिलों में आज भारी बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा के क्षेत्र में बना चक्रवात और मानसून की द्रोणिका गुना, दमोह होते हुए प्रदेश में प्रवेश कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
67 views • 5 hours ago
...