मध्यप्रदेश में शुरू होंगे State Creators Awards: CM डॉ. मोहन यादव की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए State Creators Awards की घोषणा की है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
47
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज हम डिजिटल युग में जी रहे हैं। सूचनाओं और घटनाओं का प्रसार बड़ी तेजी से होता है। ऐसे दौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि आप लोग जो भी कंटेंट वायरल करेंगे, वही समाज तक पहुंचेगा। इसलिए अपने प्रभाव और ताकत का समाजहित में सही दिशा में सदुपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि सभी क्रिएटर्स को अपने दायित्व को समझते हुए अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल समाज और देश के विकास में करना चाहिए। यही सच्ची समा सेवा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच और प्रभाव का उपयोग शासकीय योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में किया जा सकता है। इसीलिए हमारे सरकार प्रदेश में सोशल मीडिया के जरिए पब्लिक नेटवर्किंग को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिएटर्स से कहा कि वे सरकार के कामों को भी जनता तक पहुंचाये, सरकार क्रिएटर्स को सभी जरूरी मदद और सुविधाएं प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश में स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड दिए जायेंगे। इसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जायेगी।



मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार की रात भोपाल के एक निजी होटल में आयोजित भोपाल क्रिएटर्स समिट - 2025 को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां क्रिएटर्स द्वारा आयोजित टाक शो में भी हिस्सा लिया। टॉक शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर्स को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।


समिट में प्रदेश भर से आए यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल आर्टिस्ट्स ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कंटेंट मॉनेटाइजेशन, ऑडियंस इंगेजमेंट और डिजिटल दुनिया के नए ट्रेंड्स पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 प्रकार की अवार्ड कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मर क्रिएटर्स को ‘क्रिएटर्स अवार्ड्स’ भी प्रदान किए।


समिट में सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि क्रिएटर्स ने दुनिया की सोच बदल दी है। ये एक नई तरह की आरेन्ज इकानामी है जो अब दुनिया में 6 ट्रिलियन डातर की हो गई है। उन्होंने कहा कि आप अपनी क्रियेटिव सोच के साथ आगे बढ़, सरकार आपके अच्छे काम में आपके साथ है। कार्यक्रम में डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्रिएटर्स को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मयंक तिवारी, श्री नमन देशमुख सहित बड़ी संख्या में युवा इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल आर्टिस्ट्स और कंटेंट क्रिएटर्स मौजूद थे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के 24 जिलों में आज भारी बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा के क्षेत्र में बना चक्रवात और मानसून की द्रोणिका गुना, दमोह होते हुए प्रदेश में प्रवेश कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।
40 views • 51 minutes ago
Ramakant Shukla
प्रदेश के 20 लाख किसानों को देंगे सोलर पावर पंप - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी अन्नदाताओं (किसानों) को सम्मान और सुविधा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द 20 लाख से अधिक किसानों को सोलर पावर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें बिजली बिल की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मुरैना जिले के ग्राम राजौधा में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
56 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
देश के स्वाभिमान के लिए योगदान देने में अग्रवाल समाज अग्रणी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के स्वाभिमान के लिये योगदान देने में अग्रवाल समाज सदैव अग्रणी रहा है। अपने बनने का भाव, संघर्षों के बीच जगह बनाने का भाव एवं देश सेवा का भाव अग्रवाल समाज में गहरे तक समाहित है। अग्रवाल समाज की इसी भावना के अनुरूप सरकार प्रदेश के शहरों में बहुउद्देश्यीय गीता भवनों की स्थापना करायेगी। इन भवनों में कम्प्यूटर शिक्षा और जनकल्याण के कार्य सहित अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। गीता भवनों के निर्माण में सहयोग के लिये अग्रवाल समाज आगे आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ग्वालियर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा “दि ग्रेट महाराज अग्रसेन” नाटक मंचन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
48 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण,युवाओं से संवाद भी करेंगे
भारतीय काल गणना पद्धति और वैज्ञानिक परम्परा को एक नई पहचान मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार (एक सितंबर) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और इसके मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे। यह घड़ी भारतीय पंचांग और कालगणना को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। इसे 189 से अधिक भाषाओं में देखा जा सकेगा। इस अद्वितीय घड़ी के माध्यम से समय के साथ-साथ पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, वार, मास, व्रत और त्यौहारों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
48 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में शुरू होंगे State Creators Awards: CM डॉ. मोहन यादव की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए State Creators Awards की घोषणा की है।
47 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने शहडोल के खिलाड़ियों की तारीफ की,सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- खिलाड़ियों की प्रशंसा प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 125वें संस्करण का आज प्रसारण हुआ। देश सहित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने उनकी बात सुनी। मन की बात सुनने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है।
38 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
विदेश में पढ़ाई के लिए 35 लाख सालाना मदद करेगी सरकार, समय पर करना होगा ये काम
योजना के तहत प्रदेश सरकार 40 हजार अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 35 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की सहायता करेगी। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख करीब है।
48 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
भाजपा में नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज, खुल गए आठ संभागों के लिफाफे
प्रदेश के जिलों में होने वाली भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पर्यवेक्षकों की ओर से सौंपे गए नामों के बंद लिफाफे प्रदेश संगठन द्वारा खोले जाने लगे है। आठ संभागों के लिफाफे अब तक खोले जा चुके हैं।
32 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
सीएम डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर-मुरैना दौरे पर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर एवं मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे। साथ ही धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर जनसमूह से रूबरू होंगे।
39 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
डमरू की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए निराले स्वरूप में दर्शन
आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के शृंगार को त्रिनेत्र स्वरूप में किया गया। इस दिव्य दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
33 views • 23 hours ago
...