डॉ. मनमोहन सिंह: एक कालजयी राजनेता
निस्संदेह, विख्यात अर्थशास्त्री और एक कुशल प्रशासक डॉ. मनमोहन सिंह का अवसान देश-दुनिया के लिये एक दुखद क्षण है। आज के दौर में उन जैसा कुशाग्र बुद्धि का अर्थशास्त्री व सहज-सरल व्यक्ति होना दुर्लभ ही है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 28 दिसंबर 2024
7865
0
निस्संदेह, विख्यात अर्थशास्त्री और एक कुशल प्रशासक डॉ. मनमोहन सिंह का अवसान देश-दुनिया के लिये एक दुखद क्षण है। आज के दौर में उन जैसा कुशाग्र बुद्धि का अर्थशास्त्री व सहज-सरल व्यक्ति होना दुर्लभ ही है। वे ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी थे कि तमाम विषम परिस्थितियों में भी अपनी सज्जनता और विनम्रता बरकरार रखते थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग गठबंधन की पराजय के अगले दिन 17 मई को प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र के नाम अपने अंतिम संबोधन में उन्होंने चिरपरिचित विनम्रता को दोहराया कि बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए भी उनका जीवन एक खुली किताब रहा है। उनके इस कथन पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है कि उन्होंने वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सदैव राष्ट्र के लिए अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास किया। पहले वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण की नीतियों का कुशल नेतृत्व किया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री के रूप में महती भूमिका निभायी। निस्संदेह परिस्थितियां हमेशा हमारी आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं होती, लेकिन कड़ी मेहनत से उसे हासिल किया जा सकता है। वे कहते थे ‘परिश्रम मेरा उपकरण और सच्चाई मेरा प्रकाश स्तंभ रहा है।’ निर्विवाद रूप से सच्चाई और पारदर्शिता सदैव उनके व्यक्तित्व की आभा रही। उनके नेतृत्व वाली सरकार की एक बड़ी उपलब्धि वर्ष 2005 में सूचना अधिकार अधिनियम का अस्तित्व में आना था। इस ऐतिहासिक कानून का मकसद देश के नागरिकों को सशक्त बनाना और सरकारी विभागों के कामकाज में आवश्यक जवाबदेही सुनिश्चित करना था। इस सार्थक पहल से तंत्र के चारों ओर बना गोपनीयता का पर्दा आखिरकार हटा दिया गया। कालांतर लोगों को अहसास हुआ कि लोकतंत्र में सिर्फ वोट डालने के अलावा भी उनके तमाम अधिकार हैं। इसके अलावा वर्ष 2005 में एक अन्य अग्रणी सुधार के रूप में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू होना भी ग्रामीण विकास की यात्रा में मील का पत्थर साबित हुआ।

निर्विवाद रूप से मनरेगा ने सामाजिक कल्याण के उपाय के रूप में ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुरक्षा को मजबूत करके जीवन बदलने में मदद की। जिसका सकारात्मक प्रतिसाद अगले आम चुनावों में संप्रग को मिला भी। इसके बावजूद मनमोहन सिंह अपनी सरकार की पहलों के बारे में शेखी बघारने और खुद अपनी पीठ थपथपाने में विश्वास नहीं रखते थे। उनकी प्राथमिकता खुद से पहले देश सेवा की रही है। लेकिन उनकी विफलता उन विसंगतियों को दूर न कर पाने में रही, जिसके चलते कालांतर यूपीए सरकार का पतन हुआ। यही वह चूक थी जिसके चलते भाजपा संप्रग सरकार के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मुद्दे को भुनाकर कांग्रेस से सत्ता छीनने में सफल रही। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौते को अमलीजामा पहनाया जा सका। जिसने कालांतर दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग के लिये गेमचेंजर की भूमिका निभायी। इसके बाद ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयां मिल सकी। निश्चय ही वर्ष 2008 के आतंकी हमले से भारत के मर्म पर चोट लगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई से बचने का फैसला किया। इस व्यावहारिक निर्णय ने दोनों पड़ोसियों को एक और युद्ध में फंसने से रोक दिया था। हालांकि, वे आमतौर पर मृदुभाषी और आत्मकेंद्रित व्यक्ति थे, लेकिन जब स्थितियां अस्वीकार्य हो जाती थी तो वे अपने मन की बात कहने से नहीं चूकते थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले जारी एक पत्र में उन्होंने चुनावी समर में वोटों के लिये विभाजनकारी भाषणों को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर कड़ी अलोचना की थी। साथ ही राजग के शीर्ष नेतृत्व को सार्वजनिक संवाद की गरिमा बनाये रखने को कहा। बहरहाल, उनके योगदान को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का हमेशा सम्मान किया जाएगा। निस्संदेह, देश के सत्ताधीश मनमोहन सिंह की विरासत से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जो बताते थे कि कोई भी व्यक्ति या सरकार देश से बड़ी नहीं हो सकता। यह भी कि काम बोलता है, उसे शब्दों से बयां करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम

IND Editorial

See all →
Sanjay Purohit
दिखावा और शानो-शौकत छोड़ सादगी से निभाएं शादी की रस्में
दिखावे के चलते समाज का एक बड़ा हिस्सा अब शादियों पर जमकर पैसा खर्च कर रहा है। नई-नई वेन्यू, रस्में, ज्यादा मेहमान और वेडिंग प्लानर आदि पर खर्च की एक होड़ है। ऐसे खर्चीले आयोजन सीमित आय वर्ग के लिए मुश्किल खड़ी करते हैं।
30 views • 2025-02-04
Sanjay Purohit
जैव विविधता की हानि – जीवन के अस्तित्व को खतरा
जलवायु परिवर्तन पर कम ही सही लेकिन हर साल सालाना सम्मेलन के वक्त कुछ चर्चा तो होती है लेकिन जैव-विविधता को लेकर मीडिया में चुप्पी ख़तरनाक है.
9 views • 2025-02-03
Sanjay Purohit
ऋतुराज बसंत : प्रकृति के वैभव और श्रृंगार का प्रतीक
वसंत पंचमी से प्रारंभ होकर फागुन तक ऋतुराज वसंत की ऊर्जा और उल्लास सब ओर कायम रहते हैं। वसंत ऋतु प्रकृति के वैभव, यौवन और शृंगार का प्रतीक है। इन दिनों शरद के तप से समृद्ध हुई प्रकृति खिलखिलाती, झूमती-गाती है। वसंत उसके ही जीवन में घटित होता है, जो जीवन के संघर्षों और अंधकारों पर विजय प्राप्त करता है।
156 views • 2025-02-03
Sanjay Purohit
अनंत को विज्ञान की कसौटी से परखने की नासमझी
ज्ञान मतलब सब कुछ जानने की क्षमता यानी जिसके बाद कुछ भी जानना शेष न रह जाए। ज्ञान केवल चेतना ही नहीं, प्रकृति के भी रहस्य उजागर कर देता है, क्योंकि ज्ञानी सृष्टि की बुद्धिमत्ता के साथ अपना संपर्क साध लेते हैं।
46 views • 2025-01-31
Sanjay Purohit
जहां जाने पर महकती है जिंदगी : फूलों की घाटिया
भारत की अनेक घाटिया अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और रंग-बिरंगे फूलों के लिए प्रसिद्ध हैं। इन घाटियों में फूलों की किस्में और मनोरम दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते। महाराष्ट्र से लेकर सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड तक, हर जगह फूलों की घाटिया अपने अनोखे आकर्षण से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करती हैं।
5456 views • 2025-01-25
Sanjay Purohit
मकर संक्रांति : विराट सनातन संस्कृति के दर्शन
मकर संक्रांति भारत के विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और वैज्ञानिक आयामों का समागम है। यह पर्व न केवल कृषि और फसल की कटाई का प्रतीक है, बल्कि ऋतु परिवर्तन का भी संकेत देता है। इस दिन के उल्लास और समृद्धि का हर कोई अनुभव करता है और यह पर्व समाज में एकता, शांति और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देता है।
0 views • 2025-01-13
payal trivedi
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को इन 5 कामों के लिए हमेशा याद रखेगा देश
साल 2024 सबको अलग-अलग वजह से याद रहेगा। वहीं देश की बात करे तो पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का इस दुनिया से जाना, देशभर के लिए एक दुखद याद बनकर रहेगी।
0 views • 2025-01-05
Sanjay Purohit
आर्थिक मंदी के आगाज की सम्भावनाये
मंदी का कारण और उसका उपाय खोजना महत्वपूर्ण है क्योंकि लोगों का एक बड़ा वर्ग अभी भी बहुत गरीब है। इससे भी खराब यह कि अमीर-गरीब की आय में बहुत अंतर है, केवल एक छोटा वर्ग ही देश की उच्च अर्थव्यवस्था के फल का लाभ उठा रहा है।
0 views • 2025-01-03
Sanjay Purohit
डॉ. मनमोहन सिंह: एक कालजयी राजनेता
निस्संदेह, विख्यात अर्थशास्त्री और एक कुशल प्रशासक डॉ. मनमोहन सिंह का अवसान देश-दुनिया के लिये एक दुखद क्षण है। आज के दौर में उन जैसा कुशाग्र बुद्धि का अर्थशास्त्री व सहज-सरल व्यक्ति होना दुर्लभ ही है।
0 views • 2024-12-28
Sanjay Purohit
नशे के खिलाफ कदम: वर्तमान समय की सख्त जरूरत
निश्चित रूप से किसी राज्य या देश की जवानी का नशे के सैलाब में डूबना राष्ट्रीय क्षति ही है। इसके लिये नशे की आपूर्ति रोकने से लेकर प्रयोग तक पर नियंत्रण की राष्ट्रव्यापी मुहिम की जरूरत है।
0 views • 2024-12-16