अयोध्या: राम मंदिर परिसर में 14 मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा 5 जून को होगी
अयोध्या में राम मंदिर परिसर का निर्माण कार्य तेज़ी से पूरा हो रहा है, जहाँ मुख्य मंदिर, परकोटा और सप्त ऋषि मंदिरों का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। 23 मई को राम दरबार की मूर्तियाँ स्थापित की जाएंगी, जिसके बाद 5 जून को गंगा दशहरा पर 14 मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 15 मई 2025
863
0
...

अयोध्या, राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में है। मुख्य मंदिर के साथ परकोटा और सप्त ऋषि मंदिरों का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। प्रथम तल पर कुल 14 दरवाजे लगाए जा चुके हैं, जिनमें राम दरबार के गर्भगृह के दरवाजे स्वर्ण-पट्टिका से अलंकृत हैं। अब 23 मई को राम दरबार की मूर्तियां मंदिर परिसर में स्थापित की जाएंगी। इसके बाद 5 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर 14 मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा भव्य उत्सव के रूप में संपन्न होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, इस आयोजन से पूर्व 30 मई से अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे, जिनकी शुरुआत शिवलिंग स्थापना से होगी। 3 जून से 5 जून तक तीन दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम चलेगा, जिसमें काशी और अयोध्या के 101 वैदिक विद्वान वेद-पाठ, यज्ञशाला पूजन, वाल्मीकि रामायण पाठ और मंत्रोच्चार करेंगे। देवताओं के लिए विशेष रूप से दो-दो फुट ऊँचे संगमरमर के सिंहासन तैयार किए गए हैं, जिन पर मूर्तियों को प्रतिष्ठित किया जाएगा।

6 प्रमुख मंदिर शामिल

प्राण-प्रतिष्ठा वाले मंदिरों में मुख्य परिसर के 6 मंदिर शामिल हैं, जो भगवान शिव, सूर्य, गणपति, हनुमान, देवी भगवती और देवी अन्नपूर्णा को समर्पित हैं। इसके अतिरिक्त सप्त मंडपम क्षेत्र के 7 मंदिरों में ऋषि वशिष्ठ, वाल्मीकि, अगस्त्य, विश्वामित्र, अहिल्या, शबरी और निषादराज की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होंगी। शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी की मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, बिहार सरकार में हैं मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक अहम फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
48 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीयों की थाली में प्रोटीन तो भरपूर, मगर पौष्टिकता आधी
भारतीयों की थाली में प्रोटीन की मात्रा तो बढ़ रही है, मगर उसकी गुणवत्ता आधी रह गई है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) के नए अध्ययन में सामने आया है कि भारतीय प्रतिदिन औसतन 55.6 ग्राम प्रोटीन का सेवन करते हैं, लेकिन उसमें से करीब 50 प्रतिशत हिस्सा चावल, गेहूं, सूजी और मैदा जैसे अनाजों से आता है।
33 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
US व कनाडा में तनाव से अब दुबई का रुख कर रहे भारतीय छात्र
दुबई अब भारतीय परिवारों के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पारंपरिक अध्ययन गंतव्यों का एक प्रभावी विकल्प बन रहा है। दुनिया के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय दुबई में अपने कैंपस खोल रहे हैं।
39 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
कौन हैं R श्रीलेखा- जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर
केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है. 45 साल के लेफ्ट के शासन को समाप्त किया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या केरल की पहली महिला IPS अधिकारी आर श्रीलेखा यहा की मेयर बन सकती हैं?
50 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
धरती गर्म होने का असर DNA तक, ध्रुवीय भालुओं में दिखा अनोखा अनुकूलन
धरती के बढ़ते तापमान का असर अब सिर्फ बर्फ और मौसम तक सीमित नहीं रहा, यह जीवों के डीएनए तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पूर्वी ग्रीनलैंड में रहने वाले उत्तर ध्रुवीय भालुओं में गर्म होती जलवायु के दबाव में जीन में परिवर्तन नजर आया है।
36 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू, इन चीजों पर लगी रोक
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर छू लिया है। हवा की गुणवत्ता में तेज गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राजधानी में GRAP-4 यानी सबसे सख्त पाबंदियां तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है।
39 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
जलवायु परिवर्तन का असर, बढ़ते तापमान से घट रही नींद
दक्षिण कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए एक विस्तृत अंतरराष्ट्रीय अध्ययन ने चेतावनी दी है कि रात में बढ़ता तापमान दुनिया भर की नींद पर गहरा असर डाल रहा है। नींद का समय छोटा हो रहा है, गुणवत्ता गिर रही है, और इसका सबसे तीखा प्रभाव गरीब, बीमार और कठिन परिस्थितियों में रहने वाली आबादी पर पड़ रहा है।
40 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
भारत बनेगा डाटा का 'ग्लोबल पावरहाउस', 2030 तक 5 गुना बढ़ जाएगी क्लाउड क्षमता
सरकार ने संसद में बताया कि भारत आने वाले वर्षों में डाटा का ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश की क्लाउड डाटा सेंटर क्षमता 2030 तक मौजूदा स्तर से 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है।
108 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ, शिमला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
127 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
भारतीयो को गूगल की सौगात, कोई भी हेडफोन लगाकर अब दूसरी भाषा बोलने वाले की समझ पाएगे लाइव बात
अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।
125 views • 2025-12-13
...

Uttar Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष बने पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के नाम की घोषणा कर दी है। यह ऐलान आज रविवार, 14 दिसंबर 2025 को किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं, क्योंकि 13 दिसंबर को हुई नामांकन प्रक्रिया में उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।
42 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
UP बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी और दोनों उपमुख्यमंत्री उनके प्रस्तावक बने।
103 views • 2025-12-13
Sanjay Purohit
UP में हुआ विंटर वेकेशन का ऐलान
साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। इस महीने में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान होता है और छात्र इन छुट्टियों का बेसबरी से इंतजार कर रहे है। लेकिन, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के स्कूलों में विंटर वेकेशन की छुट्टियों की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।
159 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज से मिले जुबिन नौटियाल
अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल हाल ही में धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
101 views • 2025-12-11
Ramakant Shukla
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, सिपाही की पत्नी, 3 बेटियां और बेटे समेत 5 लोग जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के डीह गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने सड़क किनारे खड़ी वैगनआर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दोनों कारों में आग लग गई। हादसे में वैगनआर में सवार 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
187 views • 2025-12-11
Sanjay Purohit
UP में शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी अनिवार्य, शिक्षक संगठनों ने फैसले का किया विरोध
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी अब डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाएगी। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन उपस्थित‍ि लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था प्रदेश के 1.33 लाख विद्यालयों में तैनात करीब 4.50 लाख शिक्षकों पर प्रभाव डालेगी।
132 views • 2025-12-10
Richa Gupta
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में आई तेज गिरावट
उत्तर प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
139 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
हिंदू युवती को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार, दोनों के अफेयर ने तोड़ दी मजहब की दीवार; कहा- पति-पत्नी की तरह ही रहेंगी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहाँ दो युवतियों की ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई और मामला सीधे थाने तक पहुँच गया। शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला के घर पहुँच गई। मुस्लिम महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की माँ भी है।
163 views • 2025-12-08
Sanjay Purohit
माघ मेला 2026: क्या है दंडी बाड़ा? कैसी है दंडी संन्यासियों की दुनिया
माघ मेला में दंडी बाड़ा का बड़ा महत्व माना जाता है। इस बार प्रयागराज के माघ मेला में दंडी संत-संन्यासियों से फिर मिलने का भक्तों को अवसर मिल सकता है। दंडी संन्यासी बनने के लिए कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है।
185 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
रामलला को सर्दी से बचाने के लिए ओढ़ाई रेशमी रजाई; कान्हा को बुखार-जुकाम न हो, इसलिए सेंक रहे अंगीठी
उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए अयोध्या और मथुरा में भगवान को ठंड से बचाने के लिए इंतजाम किए गए है। कान्हा जी और रामलला को ठंड न लगे, इसलिए भोग, पहनावे और दर्शन व्यवस्था में बदलाव किए गए है। रामलला को रेशमी रजाई ओढ़ाई गई है और कान्हा को बुखार और जुमान न हो जाए। इसलिए वह अंगीठी सेंक रहे है।
158 views • 2025-12-04
...