भस्म आरती में राम मय हुआ बाबा महाकाल का आंगन
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 7 hours ago
35
0
...

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस पर आज रविवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और मुंड माला धारण कराई। उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर मस्तक पर सूर्य और राम का नाम लिखा गया। जिसके दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए कर रही है लगातार कार्य - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार हैं। किसानों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिये प्रदेश में अबतक 1800 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी हैं।
11 views • 56 minutes ago
Ramakant Shukla
मैहर में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक
मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र स्थित लंका मैदान में उस समय हड़कंप मच गया, जब पटाखों की अस्थायी दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में चार दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आसपास की अन्य दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। धमाकों की तेज आवाजों से इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
47 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम के निर्देश, सभी जिलों के सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में धूमधाम से हो गोवर्धन पूजा का आयोजन
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में इस वर्ष गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 21 और 22 अक्टूबर को प्रदेशभर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में विविध आयोजन होंगे।
37 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर 11 शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, परिवार को करेंगे सम्मानित
पुलिस स्मृति दिवस पर 21 अक्टूबर को इस वर्ष मध्यप्रदेश पुलिस के उन 11 शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए। यह कार्यक्रम भोपाल में पुलिस मुख्यालय में आयोजित होगा, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
50 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में राम मय हुआ बाबा महाकाल का आंगन
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
35 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
48 घंटे बाद एक्टिव होगा ‘पश्चिमी विक्षोभ’: 5 जिलों में बारिश का अनुमान
MP में दिवाली के पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। इसका कारण यह है कि इस समय अरब सागर की ओर बने वेल मार्क लो प्रेशर एरिया के कारण नमी आ रही है, साथ ही हवा का रुख भी लगातार बदल रहा है।
52 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
MP में गेहूं की कीमत पर सीएम का बड़ा ऐलान, किसानों को सरकार की सौगात
मध्यप्रदेश में दिवाली के शुभ अवसर पर किसानों को अनेक सौगातें दी गईं। सीएम मोहन यादव दिनभर किसानों के बीच रहे। वे राजधानी भोपाल से लेकर कई जिलों में आयोजित किसान सम्मेलनों में शामिल हुए।
100 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
सरदार सरोवर बांध के हजारों पीड़ितों को दिवाली पर बड़ा तोहफा
23 साल से परेशान सरदार सरोवर बांध प्रोजेक्ट के हजारों पीड़ितों को MP हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दीपावली पर बड़ा तोहफा दिया है। हाईकोर्ट ने सरदार सरोवर पीड़ितों की याचिका पर अंतरिम फैसला दिया है।
74 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
लाड़ली बहना योजना पर CM की बड़ी घोषणा, भाई दूज पर मिलेगा शगुन
MP की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए दिवाली का पर्व करोड़ों खुशियां लाया है। सीएम मोहन यादव ने किसान आभार सम्मेलन में लाड़ली बहना योजना के लिए एक बार फिर घोषणा की है। सीएम हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने किसान मोर्चो को संबोधित करते हुए ये घोषणा कि इस बार लाड़ली बहनों को भी भाईदूज पर शगुन मिलने जा रहा है।
75 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
MP में नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पर 24 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति, 21 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मतदाता सूची को लेकर अब 24 अक्टूबर 2025 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। वहीं, 21 नवंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
34 views • 8 hours ago
...