भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं भगवान बलराम- CM डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान बलराम भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं। वे हलधर, महान बलशाली, मेहनतकश, शुद्ध हृदय और पराक्रमी थे। उनका जन्म दिवस हल षष्ठी के रूप में संतान के कल्याण के लिए भी मनाया जाता है। वे आदर्श पुत्र और आदर्श भ्राता थे। विश्व में तीन भाइयों राम लक्ष्मण, श्रीकृष्ण बलराम और विक्रमादित्य एवं भर्तृहरि की जोड़ी आदर्श हैं। ये हमारी सनातन संस्कृति की गौरव पताका और हमारे आदर्श हैं। बलराम जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्मरण करें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 9 hours ago
63
0
...



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान बलराम भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं। वे हलधर, महान बलशाली, मेहनतकश, शुद्ध हृदय और पराक्रमी थे। उनका जन्म दिवस हल षष्ठी के रूप में संतान के कल्याण के लिए भी मनाया जाता है। वे आदर्श पुत्र और आदर्श भ्राता थे। विश्व में तीन भाइयों राम लक्ष्मण, श्रीकृष्ण बलराम और विक्रमादित्य एवं भर्तृहरि की जोड़ी आदर्श हैं। ये हमारी सनातन संस्कृति की गौरव पताका और हमारे आदर्श हैं। बलराम जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्मरण करें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंडला में बलराम जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 1671 करोड़ रुपए की राशि का उनके खातों में सीधा अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 226.12 करोड़ रूपये की लागत के 24 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय से पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने और राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, तात्या टोपे, टंट्या मामा जैसे महान क्रांतिकारी और देशभक्तों को स्मरण करने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश के विकास का संकल्प दिलाया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहां से हमारे किसान और जवान दोनों धन है। एक तरफ अन्नदाता किसान जी-जान लगाकर खेती करता है और हम सब का पेट भरता है। वही हमारे जवान सीमा पर जान जोखिम में डालकर निरंतर हमारी सुरक्षा करते हैं। जब-जब देश के दुश्मनों ने हम पर आंख उठाई, हमारे जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का जीता जागता उदाहरण है। जब पहलगांव में आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने का कुत्सित प्रयास किया तब हमारे जवानों ने पाकिस्तान के सभी आतंकवादी ठिकानों का सफाया कर दिया।

82 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि की अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का सबसे तेज गति से उन्नति करता राज्य है। वर्ष 2023 तक मध्यप्रदेश में सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी नियतांक अभाव था वही बीते लगभग 20 वर्षों में प्रदेश में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बीते सवा साल में प्रदेश में लगभग साढे लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ा है। प्रदेश में युवा, महिला, किसान और गरीबों के साथ ही समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य हो रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में भी प्रदेश तेज गति से विकास कर रहाहै। प्रदेश को सात बार कृषि क्रमण पुरस्कार मिल चुका है, दाल उत्पादन में देश में प्रथम है और खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में गेहूं के उपार्जन, धान के उपार्जन अनुदान के बाद अब सरकार ने इस साल से कोदो कुटकी को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। प्रदेश में उन्नत कृषि हो रही है, नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं इसका उदाहरण है। प्रदेश में पहले केवल दो विश्वविद्यालय में कृषि के विषय थे आज प्रदेश के 16 सरकारी और भवन निजी विश्वविद्यालय में कृषि पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में गत दिनों एक लाख सरकारी पदों पर भारती की गई आगामी समय में ढाई लाख और पदों पर भर्ती होगी। उद्योग एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी प्रदेश में निरंतर कार्य हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का गौरव और सम्मान बढ़ा है। भारत पहले विश्व की 10वीं अर्थव्यवस्था थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही पहली बार हितग्राहियों के खाते में योजनाओं के लाभ की राशि सीधे अंतरित करने का कार्य किया। मध्यप्रदेश में भी हम सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंडला जिला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। आज भी बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है। प्रदेश में गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहे हैं। प्रत्येक जनपद में एक गांव को वृंदावन गांव बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है घर-घर गोपालन हो और हर घर गोकुल बने। हमारा लक्ष्य है कि आगामी 3 वर्षों में दुग्ध उत्पादन 9% के स्थान पर 20% तक ले जाया जाए।


कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बलराम का पूजन किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हल भेंट किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, एसएसजी की लखपति बहनें और लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्नेहपूर्वक राखी बांधी। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा "प्राकृतिक खेती" पर तैयार पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी कृषि केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौवर्धन की पूजा भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल जनजातीय समुदाय के साथ वाद्य यंत्र भी बजाये।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP के 10 जिलों में हुई बारिश, पचमढ़ी में 9 घंटे में पौने 2 इंच गिरा पानी
प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा 9 घंटे में पौने 2 इंच बारिश हुई। गुना में डेढ़ इंच और इंदौर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, टीकमगढ़, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।
28 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे श्रृंगार के साथ भस्म आरती
महाकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोर में हुई भस्म आरती का नजारा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस विशेष अवसर पर महाकाल बाबा को तिरंगे रंग के वस्त्र पहनाकर अलंकृत किया गया और मंदिर परिसर को तीन रंगों की थीम में सजाया गया।
44 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
PT के लिए 100 रुपये, मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं, स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए एक अहम घोषणा की है। सीएम ने शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर बताया कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के अधिक अवसर देने के लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में अब एक और बड़ा फैसला लिया गया है।
14 views • 6 hours ago
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन के 6 साल पूरे होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की 6वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और जल संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया।
52 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र को स्वतंत्र कराने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अनेक सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित की है।
56 views • 9 hours ago
Richa Gupta
CM मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा कर्मियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली।
66 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं भगवान बलराम- CM डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान बलराम भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं। वे हलधर, महान बलशाली, मेहनतकश, शुद्ध हृदय और पराक्रमी थे। उनका जन्म दिवस हल षष्ठी के रूप में संतान के कल्याण के लिए भी मनाया जाता है। वे आदर्श पुत्र और आदर्श भ्राता थे। विश्व में तीन भाइयों राम लक्ष्मण, श्रीकृष्ण बलराम और विक्रमादित्य एवं भर्तृहरि की जोड़ी आदर्श हैं। ये हमारी सनातन संस्कृति की गौरव पताका और हमारे आदर्श हैं। बलराम जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्मरण करें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।
63 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,IMD ने जारी किया अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 15 अगस्त को इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही देवास, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
65 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित किया जायेगा - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं है इसका और अधिक विकास किया जायेगा। यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारे भी संचालित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स सहित सभी प्रमुख खेलों में ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
29 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज की व्यवस्थाओं में पुलिस की अहम भूमिका है। डायल 112 के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश पुलिस बधाई की पात्र है। डायल 112 पुलिस की तत्परता बढ़ाने की नई पहल है यह आपातकालीन नंबर सुरक्षित समाज के ईको सिस्टम का आधार बनेगा।
33 views • 23 hours ago
...