


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।
देश के सपूतों ने आजादी दिलाई
इस दौरान सीएम ने कहा, हमें आजादी के लिए चुकाई कीमत को भूलना नहीं चाहिए। देश के सपूतों ने आजादी दिलाई। भगवान करे भारत को किसी की नजर न लगे। भारत के गौरव, भारत के उत्तरोत्तर काल का समय है। मोदी जी का अगला कार्यकाल भी पूरी सक्षमता, पूरी सौम्यता वे साथ निर्वहन होगा।