गरिमा और गौरव के साथ भव्य स्वागत हो यूथ यात्रा का: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश भर में चार यूथ (एकता) यात्राएं निकाली जा रही हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
57
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश भर में चार यूथ (एकता) यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें से नागपुर से निकलने वाली यूथ यात्रा मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगी। यह यात्रा पांढुर्ना जिले से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के बाद बैतूल आएगी, फिर यहां से होते हुए इंदौर, धार, झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा में प्रवेश करेगी। प्रदेश में आगमन से लेकर गुजरात में प्रस्थान करने तक पर इस यूथ यात्रा का पूरी गरिमा, गौरव और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को पटना से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, रात्रि विश्राम, स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण आदि के संबंध में की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर माइक्रो प्लानिंग कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूथ यात्रा के पूरे मार्ग पर स्वागत, सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र, स्मरण लेख, कविता पाठ आदि की प्रदर्शनी, एक पेड़ मां के नाम, पोधारोपण की व्यवस्था, स्वच्छता के कार्यक्रम, स्वदेशी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मण्डलों के प्रदर्शन, लोक नृत्य, युवा संवाद, खिलाड़ियों की सहभागिता आदि सभी बातों की स्थानीय स्तर पर पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपस में उच्चकोटि का समन्वय रखकर इस आयोजन को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री ने नागपुर से निकलकर मध्यप्रदेश से गुजरने वाली यात्रा की व्यापक तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिक से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों को इस यात्रा से जोड़े। यात्रा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए।


उल्लेखनीय है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश में चार एकता यात्राएं निकाली जा रही हैं। ये सभी एकता यात्रा 6 दिसंबर को केवड़िया पहुंचेगी, जहां एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें नागपुर, जयपुर, दिल्ली और मुंबई से एकता यात्राएं निकाली जा रही है। नागपुर से निकाली जा रही एकता यात्रा मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगी। पांढुर्णा जिले से होकर यह यात्रा बैतूल पहुंचेगी। यहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा 25 नंवबर को इंदौर पहुंचेगी। इस यूथ यात्रा में मध्यप्रदेश्, छत्तीसगढ़, आंध्रपदेश एवं महाराष्ट्र के करीब 385 युवा (पुरूष) सम्मिलित होंगे। यात्रा में 11 बसें और चार कारें शामिल होंगी।


यूथ यात्रा का रूट चार्ट


यह यूथ यात्रा सोमवार, 24 नवम्बर को सुबह 10 बजे नागपुर से प्रस्थान कर पांढुर्ना होते हुए बैतूल पहुंचेगी। इस दिन इसका रात्रि विश्राम बैतूल में होगा।


यात्रा मंगलवार, 25 नवम्बर 2025 को सुबह बैतूल से प्रस्थान कर हरदा-खातेगांव-कन्नौद-डबल चौकी होते हुए इंदौर पहुंचेगी। इस दिन यात्रा का रात्रि विश्राम इंदौर में ही होगा।


बुधवार, 26 नवम्बर को इस यात्रा का इंदौर में भव्य स्वागत कर जनसभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल होकर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत इंदौर से प्रस्थान कर यह यात्रा धार-झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा की सीमा में प्रवेश करेगी।


केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, यूथ यात्रा के संयोजक श्री जीतू जिराती, श्री हितानंद शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधियों, आयुक्त जनसम्पर्क श्री दीपक कुमार सक्सेना, संचालक, खेल एवं युवक कल्याण श्री राकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शिरकत की।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
कूनो में चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया, CM डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी
मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता मुखी ने 5 शावकों को जन्म दिया। CM डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
49 views • 1 hour ago
Richa Gupta
गरिमा और गौरव के साथ भव्य स्वागत हो यूथ यात्रा का: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश भर में चार यूथ (एकता) यात्राएं निकाली जा रही हैं।
57 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्यप्रदेश में पीएम श्री हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू
मध्यप्रदेश में आज से पीएम श्री हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू। देश का पहला राज्य जिसने अंतर-राज्यीय हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा शुरू की, पर्यटक मिनटों में स्थलों तक पहुँचेंगे।
64 views • 3 hours ago
Richa Gupta
नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेंगे शपथ, CM डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
बिहार में आज नीतीश कुमार अपने 10वें कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होंगे।
73 views • 3 hours ago
Richa Gupta
इंदौर की वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश की होनहार बेटी वंदना ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
100 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
जल संरक्षण में आदर्श बना गुना, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया
जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन काम और जनभागीदारी की मिसाल पेश करने पर गुना नगर पालिका परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गुना को छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया।
46 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, आज प्रदेश के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
बर्फीली उत्तरी हवाओं ने मध्यप्रदेश में सर्दी को चरम पर पहुंचा दिया है। सुबह-शाम ही नहीं, अब दिन में भी तेज ठिठुरन महसूस हो रही है। कई जिलों में शीतलहर का असर गहराया तो कुछ जगहों पर कोहरा भी फैलने लगा है।
106 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में आज त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल से हुआ महाकाल का श्रृंगार
आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिन्होंने मस्तक पर त्रिपुंड, त्रिनेत्र और त्रिशूल का शृंगार कर भस्म आरती में दर्शन दिए इस दौरान भक्तों ने भगवान के आलौकिक शृंगार के दर्शन किए, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
115 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
किसानों के लिए जरूरी खबर,1 दिसंबर से धान खरीदी
मध्यप्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान, ज्वार और बाजरा की उपार्जन नीति जारी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर किसानों से औसत अच्छी गुणवत्ता की उपज खरीदी जाएगी। धान की खरीदी एक दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि ज्वार और बाजरा की खरीदी 24 नवंबर से 24 दिसंबर तक होगी। खरीदी का कार्य सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा।
50 views • 23 hours ago
Richa Gupta
MP में 21 साल बाद सरकारी बसें वापसी पर; अगले साल से ‘जनबस’ सेवा इंदौर से होगी शुरू
मध्य प्रदेश की सड़कों पर 21 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सरकारी बसें दौड़ती नजर आएंगी। राज्य सरकार ने नई बस सेवा को “जनबस” नाम से शुरू करने का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत अगले साल (2026) इंदौर से होगी।
91 views • 2025-11-19
...